बच्चेदानी में गांठ होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 15:12

बच्चेदानी में गांठ होने के लक्षण
1. पीठ के निचले हिस्से में दर्द-Low Back Pain

पीठ के निचले हिस्से में दर्द कई दूसरे कारणों से होता है लेकिन फाइब्रॉएड यानी कि बच्चेदानी में गांठ की वजह से ये हो सकता है। पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों और नसों पर दबाव डालते हैं और पीठ दर्द का कारण बनते हैं। गर्भाशय की पिछली सतह पर एक बड़े फाइब्रॉएड यानी गांठ से गर्भाशय की दीवार के भीतर एक छोटे फाइब्रॉएड की तुलना में पीठ दर्दहोने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए बच्चेदानी में गांठ होने से आप पीठ दर्द महसूस कर सकती हैं।
2. मूत्राशय की समस्याएं-Bladder Problems

मूत्राशय यानी कि ब्लैडर की समस्याएं महिलाओं में बच्चेदानी में गांठ से जुड़ी हो सकती है। इसमें महिलाओं को लग सकता है कि उनका ब्लैडर हमेशा भरा-भरा सा है और उन्हें पेशाब करने की जरुरत है। कई बार ब्लैडर भर जाने के बाद भी महिलाएं पेशाब नहीं कर पाती हैं। ये लक्षण फाइब्रॉएड के कारण मूत्राशय पर पड़ने वाले दबाव के कारण हो सकता है। इससे प्रैशर महसूस हो सकता है और मूत्राशय की समस्याएं हो सकती हैं।
3. हर समय पेट भारी-भारी रहना-Bloated stomach

महिलाओं में बच्चेदानी में गांठ के कारण ब्लोटिंग की समस्या बार-बार महसूस हो सकती है। ऐसे में पेट के निचने हिस्से में बार-बार भरा-भरा महसूस हो सकता है क्योंकि गांठ के कारण बच्चेदानी पर प्रेशर महसूस होता है। ऐसे में पेट में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही पेट के निचले के हिस्से में लगातार दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए महिलाएं इस लक्षण को नॉर्मल समझ कर नजरअंदाज ना करें।
4. वजाइनल ब्लीडिंग का ज्यादा होना-Heavy Vaginal Bleeding

वजाइनल ब्लीडिंग का ज्यादा होना महिलाओं में बच्चेदानी की गांठ के कारण हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको ज्यादा वजायनल डिस्चार्ज भी महसूस हो सकता है। साथ ही आपको वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है। नतीजतन, कुछ महिलाओं को एनीमिया हो जाता है, जिसे लो ब्लड काउंट भी कहा जाता है। एनीमिया थकान, सिरदर्द और आलस्य पैदा कर सकता है। ये आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा डालता है। ऐसे में डॉक्टर से बात करें।
5. रेक्टल प्रेशर महसूस करना-Rectal Pressure

रेक्टल प्रेशर, तब होता है जब फाइब्रॉएड यानी कि गांठ बड़ी होती है। ये मलाशय पर दबाव बनाता है और मल त्याग करने में कठिनाई पैदा करता है। साथ ही इस दौरान आप कब्ज की समस्याभी महसूस कर सकते हैं। साथ ही कई बार ये फाइब्रॉएड बवासीर के विकास का कारण बन सकता है।

6. पैल्विक हिस्से में रह-रह कर दर्द महसूस करना-Pelvic Pain

पैल्विक हिस्से में दर्द या गंभीर दर्द महसूस करना बच्चेदानी में गांठ के कारण हो सकता है। यह तब होता है जब फाइब्रॉएड बढ़ रहा होता है। आमतौर पर, दर्द दो से चार सप्ताह के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है और फिर हो सकता है। इस प्रकार का दर्द आमतौर पर हल्का होता है लेकिन लगातार हो सकता है। ऐसे में कभी इसे नजरअंदाज ना करें।
7. फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं-Infertility

बच्चेदानी में गांठ आपकी फर्टिलिटी से जुड़ी हो सकती है। जैसे कि इसमें संबंध बनाने और प्रेगनेंसी में भी समस्या आ सकती है। साथ ही इस दौरान तेज दर्द हो सकता है और आप असहज हो सकती हैं। ऐसी स्थितियों को आपको बिना नजरअंदाज किए अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए। साथ ही यूटरेस का एग्जामिनेशन करवाएं और दिक्कत हो तो इलाज करवाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info